Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा, सैंकड़ो भाजपाई हुए शामिल

तिरंगे के साथ किया शहर का भ्रमण, कहा तिरंगा यात्रा कई मायनो में है खास

25

गिरिडीह। भाजपा के द्वारा रविवार को शहरी क्षेत्र में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमें जमुआ विधायक मंजू देवी, जिला परिषद अध्यक्ष मुनिया देवी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साव, चुन्नूकांत, सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव, प्रदेश मंत्री दिलीप वर्मा, जिला अध्यक्ष महादेव दुबे, जिला महामंत्री संदीप डंगाइच, जिला कोषाध्यक्ष मुकेश जालान, मनोज साहू, पूर्व इंजीनियर विनय कुमार सिंह, महेंद्र वर्मा, कामेश्वर पासवान, राजेश जायसवाल, श्याम कुमार, नवीन सिन्हा, सुरेश मंडल, रंजन सिन्हा, संजीत सिंह पप्पू, रंजीत राय, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मिथुन चंद्रवंशी, संदीप देव समेत महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष उषा देवी, शालिनी वैश्यकियार, संजू देवी, संगीता सेठ, किरण देवी सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए।

तिरंगा यात्रा झंडा मैदान से शुरू होकर टॉवर चौक, जिला परिषद, मकतपुर, कालीबाड़ी और मुस्लिम बाजार होते हुए बड़ा चौक पहुंचकर समापत हुई। यात्रा के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए कार्यकर्ता 75 मीटर तिरंगे के साथ हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारे लगाते हुए चल रहे थे।

 

तिरंगा यात्रा के दौरान भाजपाईयों ने भारत की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए योगदान देने का संकल्प दोहराया। इस दौरान जमुआ विधायक डॉक्टर मंजू कुमारी सहित अन्य भाजपाईयों ने कहा कि पीएम मोदी के अपील पर एक बार फिर पूरा देश तिरंगामय हुआ है। हर देशवासी को गर्व करने का मौका मिला है कि वो राष्ट्रीय पर्व मना रहे है। कहा कि इस बार का तिरंगा यात्रा कई मायनो में सिर्फ इसलिए ख़ास है क्योंकि पीएम मोदी ने पाकिस्तान के खिलाफ जिस तरह से ऑपरेशन सिंदूर चलाकर पाकिस्तान को मुँहतोड़ जवाब दिया है उससे देश का हर एक भारतीय खुद पर भारत का नागरिक होने का गर्व महसुस कर रहा है।

 

Comments are closed.