Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में कालीबाड़ी के पास पहुंचे कई भाजपाई, नगम द्वारा किए गए गड्डे का लिया जायजा

उपायुक्त व नगर आयुक्त से की शीघ्र नाले का निर्माण कर गड्डे को भरने की मांग

0 50

गिरिडीह। भाजपा के नगर मंडल अध्यक्ष जय शंकर सिन्हा के नेतृत्व में पार्टी के कई नेता सोमवार को नगर निगम क्षेत्र के कालीबाड़ी रोड के समीप मुख्य मार्ग में जाम नाला की सफाई करने के उद्देश्य से एक सप्ताह पूर्व किए गए गड्डे का जायजा लेने के लिए पहुंचे। इस दौरान उन्होंने आस पास के सथानीय लोगों से भी बात की।

विदित हो कि नगर निगम द्वारा शहर के मुख्य मार्ग में गड्ढा कर छोड़ दिए जाने से रोड काफी सकरा हो गया है, जिसके कारण आवागमण करने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिसे देखते हुए भाजपाई आज मौके पर पहुंचे और गड्डे का जायजा लेने के साथ ही उपायुक्त व नगर निगम के आयुक्त से शीघ्र ही नाले का निर्माण कर गड्डे का भरने की मांग की।

sawad sansar

मौके पर भाजपाईयों ने कहा कि वर्षा होने की वजह से नाली का गंदा पानी कई दुकान में घुस जाने से व्यवसायियों को काफी आर्थिक क्षति का सामना करना पड़ता है। कहा कि यथाशीघ्र नाली का निर्माण नहीं होता है और गड्ढा को नहीं भरा जाता है तो स्थानीय लोगों को साथ लेकर भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

मौके पर भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी राजेश जायसवाल, संदीप सिन्हा टिंकू, नीलू सिन्हा, गौरव कुमार अंशु एवं श्रेयांश सौरभ मुख्य रूप से उपस्थित थे।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.