Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ रविन्द्र राय पहुंचे गिरिडीह

प्रेसवार्ता कर झारखंड की खुशहाली के लिए एनडीए प्रत्याशी को मतदान करने की की अपील

688

गिरिडीह। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व सांसद रविन्द्र राय ने बुधवार को गांधी चौक स्थित भाजपा के चुनावी कार्यालय में प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि उग्रवाद प्रभावित पीरटांड़ समेत झारखंड की खुशहाली के लिए भाजपा के सहयोगी दल आजसू को समर्थन दें और गिरिडीह लोकसभा प्रत्याशी चन्द्रप्रकाश चौधरी को मतदान करें। कहा कि आज वे पीरटांड इलाके में मतदान की अपील करने गए थे। क्षेत्र की खुशहाली देखकर बहुत खुशी हुई।

 

इस दौरान उन्होंने विपक्षी पार्टी झामुमो पर हमला बोलते हुए कहा कि आज लोग शहरो से वापस गांव लौट रहे हैं। पीरटांड़ में नए नए घर बन रहे हैं और सड़को का जाल बिछा हैं और यह सब सिर्फ केंद्र सरकार के कारण ही संभव हो सका है। लेकिन झारखंड में लूट खसोट की सरकार राज्य कर रही है। क्रप्शन का रुपया इलेक्शन में लग रहा है और इनके कई नेता जेल जा रहे हैं।

 

sawad sansar

कहा कि आने वाले चार महीना में विधानसभा का भी चुनाव होने वाला है जिसमें झारखंड में एक नई रचना का इतिहास रचा जाएगा। प्रेसवार्ता में नप के पूर्व वाइस चैयरमेन प्रकाश राम, सदानंद राम, पार्टी के जिला प्रवक्ता कामेशर पासवान, नविन सिन्हा उपस्थित थे।

Comments are closed.