भाकपा-माले महुआटांड़ में किया सदर प्रखंड सम्मेलन का आयोजन
जिला सचिव ने पंचायत स्तर पर पार्टी के लोकल और एरिया कमिटी को मजबूत बनाने का किया अहवान


गिरिडीह। भाकपा-माले के द्वारा सदर प्रखंड के महुआटांड़ में शुक्रवार को प्रथम प्रखंड सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन की शुरुआत कम्युनिस्ट लीडर कॉमरेड मदन साह ने पार्टी का झंडा फहरा कर किया। प्रतिनिधि सत्र का उद्धघाटन भाकपा-माले के पोलित ब्यूरो सदस्य सह जिला सचिव कॉमरेड जनार्दन प्रसाद ने किया। उन्होंने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी पार्टी मेहनतकश तबके के वाजिब लड़ाई में हमेशा आगे बढ़ कर नेतृत्वकारी भूमिका में रही है। रोजी रोजगार, प्रदूषण से मुक्ति और फैक्ट्रियों से निकल रहें धुआं और अवशिष्ट कचरों से जल जंगल और जमीन की सुरक्षा के सवाल पर वर्षों से जो लोग संघर्षरत रहे हैं उनके सोथ भी भाकपा माले हमेशा खड़ी रही है। कहा कि राज्य में सत्ता किसी की भी रही हो यहां के लोगों की दुर्दशा पर किसी का ध्यान नहीं रहा है। उन्होंने पार्टी के प्रतिनिधियों से सदर प्रखंड के हर पंचायतों में पार्टी के ब्रांच, लोकल और एरिया कमिटी को मजबुत करनें का आह्वान किया।
वहीं प्रतिनिधि सभा को आखिल भारतीय किसान महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य कॉमरेड पुरन महतो, जिला कमेटी सदस्य महताब अली मिर्जा, शंकर पाण्डेय, राजेश सिन्हा, रामलाल मुर्मू और सलामत अंसारी, हिमांशु शेखर सिंह ने संबोधित किया। कहा कि औद्योगिक क्षेत्र की सभी समस्याओं का निदान हम लड़कर करवाएंगे, लाल झंडे की ताकत जब बढ़ रही है तो कई चंदा खोर की धड़कन बढ़ रही है। वहीं अफसरों में भी खलबली मची हुई है।
सम्मेलन के दौरान प्रतिनिधि सत्र के दौरान कॉमरेड कन्हैया पाण्डेय ने सांगठनिक रिपोर्ट प्रस्तुत किया। वहीं पार्टी द्वारा अधिकृत पर्यवेक्षक कॉमरेड रामलाल मुर्मू के पर्यवेक्षण में 21 सदस्यीय प्रखंड कमिटी के सदस्यों का चयन किया गया। चुनें गए सदस्यों ने अगले सत्र के लिए कॉमरेड मसूदन कोल्ह को प्रखंड सचिव चुना। प्रतिनिधि सभा की अध्यक्षता मदन साह, महताब अली मिर्जा, हिमांशु शेखर सिंह, राजेश सिन्हा और सलामत ने संयुक्त रूप से किया जबकि सम्मेलन का संचालन शंकर पाण्डेय ने किया।

Comments are closed.