Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

बिशनपुर में धूल की समस्या से राहत दिलाने के लिए समाजसेवी दानिश अहमद की पहल

429

गिरिडीह। फोरलेन सड़क निर्माण कार्य की वजह से बिशनपुर इलाके में धूल की समस्या तेज़ी से बढ़ गई है। लगातार उड़ रही धूल से आम लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही थी। इस समस्या को देखते हुए बिशनपुर के कुछ ग्रामीणों ने समाजसेवी दानिश अहमद को बुलाया।

मामले की गंभीरता को समझते हुए दानिश अहमद ने तुरंत कार्रवाई की और पानी का टैंकर बुलवाकर सड़क पर पानी का छिड़काव कराया। पानी दिए जाने से सड़क पर उड़ने वाली धूल में काफी कमी आई और लोगों ने राहत महसूस की।

sawad sansar

ग्रामीणों ने इस त्वरित पहल के लिए समाजसेवी दानिश अहमद का आभार जताया और कहा कि वे हमेशा जनता की समस्याओं को प्राथमिकता देते हैं।

ITI

Comments are closed.