Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू हुई श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह

कलश यात्रा में शामिल हुई 501 महिलाएं व युवतियां, लगे जय श्री राम के जयकारे

8

गिरिडीह। शहर के अरगाघाट स्थित सार्वजानिक दुर्गा मंडप मंे आयोजित सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा की शुरूआत सोमवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुई। सोमवार की अहले सुबह मंदिर परिसर से भ्भवरू कलश यात्रा निकाली गई जिसमें करीब 501 मंहिलाएं व युवतियां शामिल हुई और सिर पर कलश लेकर शहर भ्रमण के लिए निकली। बाजे गाजे के साथ निकले कलश यात्रा में वृन्दावन से आए कथावाचक रविंद्र कृष्ण महाराज भी शामिल हुए। इस दौरान भगवान श्रीकृष्ण और भगवान श्रीराम का जयकारा लगाते हुए भक्तों की भीड़ शहर भ्रमण करते हुए अरगाघाट नदी तट पहुंची। जहां पुजारियों के द्वारा वैदिक मन्त्रोंचार के बीच महिलाआंे ने कलश में जल भर कर वापस दुर्गा मंडप पहुंची। जहाँ पूरे विधि विधान के साथ अनुष्ठान शुरू किया गया।

मौके पर मौजूद आयोजिकों ने बताया कि सात दिनों तक चलने वाले श्रीमद भागवत कथा सप्ताह में वृंदावन से आए कथा वाचक रविंद्र कृष्ण द्वारा भक्तांे के बीच कथा का श्रवण कराया जाएगा। कलश यात्रा में भाजपा नेता प्रकाश दास, नवीन सिन्हा के साथ ही प्रदीप बरनवाल, विष्णु यादव, टिंकू सिन्हा, राजू सिन्हा, ज्योति सिन्हा समेत आयोजन समिति के कई सदस्य शामिल हुए।

Comments are closed.