Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

भक्तों ने नम आँखों से दी मां दुर्गा को विदाई

सुंदर तालाब की बदहाली पर आयोजकों ने उठाए सवाल

0 8

गिरिडीह। शारदीय नवरात्र के दसवें दिन मंगलवार को भक्तों ने विजयादशमी उत्सव मनाते हुए नम आँखों से माँ दुर्गा को विदाई दी। सबसे पहले शहर के बरगंडा स्थित श्री विश्वनाथ मंदिर से भक्तिमय माहौल के बीच मां दुर्गा को भावुक विदाई दी गई। भक्त मां दुर्गा की प्रतिमा को पारंपरिक तरीके से कंधे पर उठाकर नगर भ्रमण कराया गया। मकतपुर, कचहरी चौक और बरगंडा समेत शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए प्रतिमा को पावर हाउस स्थित सुंदर तालाब ले जाया गया। यहां पूरे विधि-विधान और श्रद्धा के साथ मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया गया।

विसर्जन के दौरान उठा तालाब की बदहाली का मुद्दा।

sawad sansar

मां की विदाई के बीच आयोजकों ने सुंदर तालाब की स्थिति पर चिंता जताई। आयोजकों के मुताबिक, शहर में लगातार तालाबों की संख्या कम होती जा रही है। वहीं, कभी महत्वपूर्ण जलस्रोत के रूप में पहचान रखने वाला सुंदर तालाब आज सिमटता जा रहा है। तालाब में गंदगी का अंबार लगा हुआ है, जिससे इसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

आयोजकों ने जिला प्रशासन, नगर निगम और राज्य सरकार से तालाब की साफ-सफाई, सौंदर्यीकरण और संरक्षण की मांग की है। उनका कहना है कि तालाबों को बचाना केवल धार्मिक आस्था से जुड़ा विषय नहीं है, बल्कि पर्यावरण संतुलन और शहर की ऐतिहासिक पहचान के संरक्षण के लिए भी बेहद जरूरी है।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.