Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

ब्रेकिंग न्यूज़: कालीबाड़ी स्थित चार कपड़े की दुकानों में हुई चोरी, सभी दुकान के गल्ले पर किया हाथ साफ

0 380

गिरिडीह। शहर के हृदयस्थली कालीबाड़ी स्थित श्री श्याम टेक्सटाइल्स, गोविन्द टेक्सटाइल्स और आर सी ट्रेंड्स और केके फैशन सहित एक अन्य कपड़े की दुकान में अपराधियों ने चोरी की घटना को अंजाम देते हुए लाखों रुपए पर हाथ साफ कर दिया। घटना को अपराधियों ने बीती रात छत के माध्यम से एक के बाद एक कर चारों दुकानों में अंजाम दिया है। हालांकि घटना की जानकारी व्यवसायियों को मंगलवार की सुबह दुकान खोलने के बाद हुई। बताया जाता है कि अपराधियों ने सभी दुकान के गल्ले तक पहुंचे और गल्ले व तिजोरी में रखे रुपयों पर हाथ साफ कर दिया। बताया जाता है आरसी ट्रेंड्स में 50 हजार नगद सहित दर्जन भर चांदी के सिक्के चोरी हुए हैं। वहीं केके फैशन से गल्ले में रखें एक लाख रुपए चोरी हुए है। गोविन्द टेक्सटाइल्स में अभी जांच जारी है। वहीं श्री श्याम टेक्सटाइल में चोरी का प्रयास किया गया, लेकिन अपराधी कुछ भी ले जाने में असफल रहे।

इधर घटना की जानकारी मिलते ही नगर थाना प्रभारी ज्ञान रंजन दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए हैं।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.