Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत निकाली गई जागरूकता रैली, उपायुक्त सहित कई अधिकारी हुए शामिल

बेटी के जन्म को लेकर समाज में फैली गलत धारणाओं को मिटाकर एक सुदृढ़ व सकारात्मक समाज का निर्माण करना सभी का दायित्व: डीसी

0 54

गिरिडीह। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रत्येक माह विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को इंटरनेशनल गर्ल चाइल्ड डे के अन्तर्गत् रैली निकाली गई। जिसमें उपायुक्त रामनिवास यादव, उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी, सदर अनुमंडल पदाधिकारी श्रीकांत यशवंत विस्पुते के अलावे जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, महिला पर्यवेक्षिका, सेविका, सहायिका समेत अन्य संबंधित अधिकारी शामिल हुए। जागरूकता रैली झंडा मैदान से निकलकर आंबेडकर चौक, टॉवर चौक से कालीबाड़ी चौक होते हुए वापस झंडा मैदान पहुंचेकर समाप्त हुई। इस दौरान महिलाओं और किशोरियों ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं से संबंधित कई स्लोगन/नारे लगाए।

sawad sansar

मौके पर उपायुक्त रामनिवास यादव ने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बेटी के जन्म पर भी समाज में फैली गलत धारणाओं को मिटाकर हम एक सुदृढ़ समाज व सकारात्मक सोच के साथ जीवन व्यतीत करने के लिए लोगों को जागरूक करना है। कहा कि किसी भी देश की प्रगति के लिए जरूरी है उस देश की आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों में महिलाओं की भूमिका हो। बेटी भी समाज के उत्थान का कारण बन सकती हैं। इस प्रकार की गतिविधियों से हम समाज को बेटी बचाओ संरक्षण का संदेश दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य किशोरियों को लेकर समाज में फैली हुई भेदभाव को मिटाना है। साथ ही जेंडर राशियों में भी सुधार करना है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के उत्थान के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही है। जन्म लेने के बाद से स्नातक तक लड़कियों को सहायता राशि दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बेटी की रक्षा करना सबका दायित्व है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.