Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

बेखौफ़ टोल कर्मियों ने समाचार संकलन करने गए पत्रकार पर किया जानलेवा हमला, हाई कोर्ट की रोक के बावज़ूद वसूला जा रहा था टोल टैक्स

नगर विकास विभाग मंत्री ने मामले का लिया संज्ञान, कहा आरोपियों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई

796

गिरिडीह। हाईकोर्ट के निर्देश के बाद भी गिरिडीह शहरी क्षेत्र में टॉल टैक्स वसूली जारी थी। जिसकी जानकारी मिलने के बाद गिरिडीह टुंडी रोड स्थित भोरणडीहा स्थित नगर निगम टॉल टैक्स पर पहुंचे ईटीवी भारत के पत्रकार अमरनाथ सिन्हा पर टॉल कर्मियों या यूं कहा जाये कि संवेदक के गुर्गो ने जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान टॉल पर मौजूद कर्मियों ने पहले हाथापाई की और फिर रॉड से वार कर दिया। जिससे अमरनाथ सिन्हा के कंघे और सिर पर गंभीर चोट आई है। घटना की जानकारी मिलते ही कई पत्रकार मौके पर पहुंचे और पुलिस को मामले की सूचना देने के साथ ही अमरनाथ सिन्हा को इलाज के लिए सदर असपताल ले गए। सूचना मिलते ही मुफ्फसिल पुलिस मौके पर पहुंची और बाभनटोली के रहने वाले मोहित यादव, हरसिंगरायडीह के रहने वाले पिंटू चौधरी, देव चौधरी व सुशील चौधरी को गिरफ्तार कर थाने ले गई।

sawad sansar

इधर घटना की सूचना मिलते ही नगर विकास विभाग मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू सदर अस्पताल पहुंचे और घायल अमरनाथ सिन्हा से मिलकर उन्हे ढांढस बंधाया और मामले की जानकारी ली। इस दौरान मंत्री श्री सोनू ने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला होना काफी शर्मनाक बात है। जिसे किसी हाल में बर्दाश्त नही किया जा सकता है। हर हाल में आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। इस दौरान उन्होंने पुलिस प्रशासन को भी मामले को गंभीरता से लेते हुए गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

Comments are closed.