Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

बीएनएस डीएवी पब्लिक स्कूल के छात्रों ने रचा सफलता का नया इतिहास

100% परिणाम के साथ 34 विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

0 6

गिरिडीह : सिरसिया स्थित बद्री नारायण साहा डीएवी पब्लिक स्कूल के छात्रों ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता का नया इतिहास रच दिया है। विद्यालय का परीक्षा परिणाम इस वर्ष शत-प्रतिशत रहा, जिससे विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है।

विद्यालय के कुल 309 छात्र-छात्राएँ परीक्षा में शामिल हुए थे और सभी विद्यार्थी सफल घोषित हुए। इनमें से 34 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। परीक्षा परिणाम मुख्य पाँच विषयों के आधार पर जारी किया गया।

sawad sansar
बीएनएस डीएवी पब्लिक स्कूल के छात्रों ने रचा सफलता का नया इतिहास
बीएनएस डीएवी पब्लिक स्कूल के छात्रों ने रचा सफलता का नया इतिहास

 

इस वर्ष आदित्य नारायण ने 96.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं अभिषेक वर्मा, अद्या नारायण, ऋषिका अग्रवाल एवं गुरुकांत ने 95-95 प्रतिशत अंक हासिल कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। अनुराग सिंह ने 94.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

इसके अतिरिक्त भी कई विद्यार्थियों ने उच्च अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा, अनुशासन और कड़ी मेहनत का परिचय दिया। विद्यार्थियों की इस सफलता के पीछे उनके अथक प्रयास, शिक्षकों का समर्पित मार्गदर्शन तथा अभिभावकों का निरंतर सहयोग प्रमुख कारण रहा।

विद्यालय के प्राचार्य सचिन गर्ग ने सभी विद्यार्थियों को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह परिणाम विद्यालय की शैक्षणिक उत्कृष्टता और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। साथ ही उन्होंने शिक्षकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उनकी मेहनत के कारण ही यह उत्कृष्ट परिणाम संभव हो पाया है।

 

विद्यार्थियों के इस शानदार प्रदर्शन से विद्यालय, अभिभावकों एवं प्रबंधन में गर्व और उत्साह का वातावरण है। प्राचार्य ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.