बीएनएस डीएवी के छात्र-छात्राओं ने जिला स्तरीय खेलों झारखंड प्रतियोगिता में लहराया परचम
विजेता प्रतिभागियों को विद्यालय में किया गया सम्मानित


गिरिडीह। बीएनएस डीएवी पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने जिला स्तरीय खेलों झारखंड प्रतियोगिता-24 में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। शुक्रवार को विद्यालय में खिलाड़ियों का गर्म जोशी के साथ स्वागत करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया। इस दौरान सुपरवाइजर हेड एल देशमुख ने सभी सफल छात्रों को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
बताया गया कि गिरिडीह में आयोजित ताइक्वांडो खेलकूद प्रतियोगिता के अंडर-14 बालिका वर्ग में आशी सिमरन रजत पदक, आयुषी सिमरन स्वर्ण पदक, पीहू कुमारी कांस्य पदक, अंडर 17 बालक वर्ग ताइक्वांडो खेलकूद प्रतियोगिता में अर्थ राजपूत स्वर्ण पदक, हर्षित कुमार रजत पदक, रिशु कुमार मंडल स्वर्ण पदक, शिवम कुमार दास कांस्य पदक, अंकित सिंह कांस्य पदक, अभिजीत सिंह स्वर्ण पदक प्राप्त कर स्कूल का नाम रौशन किया है। वहीं ताइक्वांडो अंडर 19 बालक वर्ग प्रतियोगिता में भी सौरभ कुमार वर्मा स्वर्ण पदक, बिट्टू मिश्रा स्वर्ण पदक, नितिन कुमार स्वर्ण पदक, दीपक कुमार मंडल स्वर्ण पदक एवं रूपेश कुमार ने रजत पदक प्राप्त कर विद्यालय का सम्मान बढ़ाया।
योग बालिका वर्ग अंडर 14 में प्रियांशु राज स्वर्ण पदक तथा इसी प्रतियोगिता के अंडर-19 में अराधना कुमारी ने स्वर्ण पदक तथा योग बालक वर्ग के अंदर 17 में रूपेश कुमार ने स्वर्ण पदक एवं अंदर-19 श्रेयान गुप्ता ने स्वर्ण पदक हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। वुशू खेल कूद प्रतियोगिता में भी बीएनएस डीएवी पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने अपना शानदार प्रदर्शन करते हुए बालिका वर्ग अंडर 17 में आशी सिमरन ने स्वर्ण पदक, साक्षी कुमारी ने स्वर्ण पदक, पीहू कुमारी ने रजत पदक, आराधना कुमारी ने स्वर्ण पदक साक्षी कुमारी ने स्वर्ण पदक, अंशु कुमारी ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया। वुशू के अंडर 17 बालक वर्ग में सुमित कुमार ने स्वर्ण पदक, शिवम कुमार वर्मा रजत पदक, अभिजीत सिंह रजत पदक एवं अंदर-19 बालक वर्ग में बिट्टू मिश्रा रजत पदक, सौरभ कुमार स्वर्ण पदक, नितिन कुमार स्वर्ण पदक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

Comments are closed.