Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

बिहार तस्करी के लिए जा रहे नकली शराब से लोड कार को पुलिस ने किया जप्त, एक गिरफ्तार

0 46

गिरिडीह। जिले के तिसरी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर करीब दो लाख से अधिक के 33 कार्टून शराब जब्त करने में सफलता प्राप्त की है। साथ ही शराब तस्कर सुमित सिंह को भी दबोचने में सफल रही। हलांकि इस दौरान अन्य शराब तस्कर भागने में सफल रहें। सोमवार को प्रेसवार्ता के माध्यम से उक्त जानकारी देते हुए एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद और थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर तिसरी के पालमरुआ जंगल के समीप छापेमारी किया। सूचना मिली थी की एक कार में नकली शराब लोड कर बिहार ले जाया रहा है, और इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने कार को जब्त करने क ेसाथ ही जमुई के गिद्धौर निवासी सुमित सिंह को दबोचा गया। कार में 33 पेटी नकली शराब लोड था। पुलिस का दावा है कि शराब तस्करी में 5 आरोपी शामिल है। इसमें इसका किंगपिन बिहार के लखीसराय का मोहित कुमार है। जिसकी तलश पुलिस के द्वारा की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.