Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

बिरनी के प्रवासी मजदूर की मुम्बई में हुई मौत, घर पहुंचा शव, परिजन मर्माहत

पूर्व विधायक नागेंद्र महतो सहित कई लोगों ने घर पहुंचकर जताया शोक

574

गिरिडीह। बिरनी प्रखंड अंतर्गत ग्राम राजमनिया के निवासी बांधो साव के 42 वर्षीय पुत्र प्रकाश साव का निधन हृदय गति रुकने से हो गई थी। शुक्रवार को उसका पार्थिव शरीर राजमनिया गांव पहुंचने के बाद परिजनों में चित्कार मच गया। इधर शव के घर पहुंचने की सूचना पर पूर्व विधायक नागेन्द्र महतो, जिप उपाध्यक्ष छोटेलाल यादव सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधि राजमानिया पहुंचकर अंतिम क्रिया में शामिल होकर शोक संवेदना व्यक्त की।

बताया गया कि प्रकाश साव मुम्बई में बीते कई वर्षों से काम करता था। मौत की खबर सुनते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई थी। मृतक का शव शुक्रवार को उसके गांव पहुंचा। इस दौरान हजारों संख्या में आस-पास के लोग पहुंचे। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक अपने पीछे पत्नी दो पुत्री एक पुत्र को छोड़ गया।

sawad sansar

इस दौरान पूर्व विधायक ने श्रम अधीक्षक गिरिडीह से फोन से वार्ता कर श्रम विभाग की ओर से प्रक्रिया के तहत से मिलने वाले मुआवजा राशी देने की बात कही। साथ ही हर संभव मदद का भरोसा दिया। वहीं इस दुख की घडी में मुखिया मुकेश यादव, सांसद प्रतिनिधि सुरज कुमार मोदी, भाजपा महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष आरती देवी, ग्रामीण महेश प्रसाद यादव, बिरेंद्र मोदी, संजय साव, भोला साव, नारायण साव, हेमलाल साव, प्रकाश साव, विभिषण साव, लक्ष्मण साव, महेन्द्र साव, विजय मोदी, जगदीश मोदी सहित अन्य लोग मौजूद रहें।

Comments are closed.