Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

बद्रीनारायण साहा डीएवी स्कूल में दुर्गा पूजा उत्सव की धूम, छात्र-छात्राओं ने दी मनमोहक प्रस्तुति

मां दुर्गा के नौ स्वरूपों पर आधारित नृत्य और पारंपरिक गरबा ने मोहा मन, भारतीय संस्कृति व परंपराओं का दिया संदेश

0 28

गिरिडीह। सिरसिया स्थित बद्रीनारायण साहा डीएवी पब्लिक स्कूल में दुर्गा पूजा उत्सव हर्षोल्लास और भक्तिमय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने मां दुर्गा के नौ स्वरूपों पर आधारित भावपूर्ण नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। वहीं, पारंपरिक गरबा नृत्य ने उत्सव की रौनक बढ़ा दी।

मां दुर्गा के नौ रूपों की महिमा पर आधारित नृत्य प्रस्तुति कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रही। विद्यार्थियों ने अपनी कला के माध्यम से देवी के विभिन्न स्वरूपों की शक्ति, करुणा, साहस और सकारात्मक ऊर्जा को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। इस प्रस्तुति के जरिए बुराई पर अच्छाई, अधर्म पर धर्म और अन्याय पर न्याय की विजय का संदेश दिया गया।

sawad sansar

कार्यक्रम में आयोजित पारंपरिक गरबा नृत्य में भी विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। लयबद्ध संगीत और आकर्षक नृत्य प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। दोनों प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय संस्कृति, धार्मिक परंपराओं, आपसी एकता और सांस्कृतिक समरसता की झलक देखने को मिली।

विद्यालय के प्राचार्य सचिन गर्ग ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा को निखारने के साथ उन्हें भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम को सफल बनाने में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और अभिभावकों का सराहनीय योगदान रहा।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.