Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

बढ़ती महंगाई के खिलाफ झामुमो ने दिया धरना, केन्द्र सरकार पर साधा निशाना

रसोई गैस की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि से आम जनता परेशान: संजय सिंह

0 16

गिरिडीह। झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला समिति की ओर से बढ़ती महंगाई और गैस सिलेंडर की लगातार बढ़ती कीमतो के विरोध में गुरुवार को शहर के टॉवर चौक पर एकदिवसीय धरना का आयोजन किया गया। धरना के दौरान पार्टी नेताओं ने बढ़ती महंगाई के लिए केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा और सरकार से घरेलू गैस सिलेंडर के दाम कम करने की मांग की।

धरना की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष संजय सिंह कर रहे थे। वहीं धरना में मेयर प्रमिला मेहरा, डिप्टी मेयर सुमित कुमार, पूर्व विधायक केदार हाजरा, प्रणव वर्मा, जिला उपाध्यक्ष अजीत सिंह पप्पु, जिला महामंत्री महालाल सोरेन, महानगर अध्यक्ष राकेश सिंह, दिलीप मंडल, शहनवाज अंसारी, मुकेश केशरी, अनवर अंसारी, नौशाद अहमद चांद, नागेश्वर दास, अभय कुमार, राकेश रंजन, मुकेश कुमार, सन्नी रैन, बबली मरांडी, प्रमिला देवी, प्रीति भास्कर सहित काफी संख्या में पार्टी के प्रखंड स्तर के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।

sawad sansar

धरना को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि रसोई गैस की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि से आम जनता, खासकर गरीब और मध्यम वर्ग की महिलाओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। कहा कि बढ़ती महंगाई ने आम लोगों का जीवन जीन मुहाल कर दिया है और सरकार जनता की समस्याओं को नजरअंदाज कर रही है। कहा कि यदि महंगाई पर नियंत्रण नहीं किया गया तो आंदोलन को ओर तेज किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.