बजरंग चौक में समाजसेवी लखन बरनवाल ने की स्थायी शीतल पेयजल की व्यवस्था, उद्योगपति जय प्रकाश लाल ने किया उद्घाटन
भीषण गर्मी के साथ ही सालों भर राहगीरों को मिलेगा पेयजल

गिरिडीह। शहर के बजरंग चौक में बरनवाल सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष लखन लाल बरनवाल द्वारा अपने स्व पिता हरिलाल बरनवाल और स्व माता जी की पुण्यस्मृति में स्थायी शीतल पेयजल की व्यवस्था की गई। जिसका उद्घाटन बुधवार को गिरिडीह के प्रसिद्ध उद्योगपति सह समाजसेवी जय प्रकाश लाल ने विधिवत् रूप से किया।
मौके पर समाजसेवी जय प्रकाश बरनवाल ने कहा कि शीतल पेयजल की व्यवस्था होने से स्थानीय व्यवसायियों ke साथ साथ इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों को काफी राहत मिलेगी। कहा कि बरनवाल सेवा समिति हमेशा से सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर भाग लेती रही है और भविष्य में भी यह सिलसिला जारी रहेगा। वहीं समिति के गिरिडीह के सचिव राजेंद्र बरनवाल ने कहा कि समिति के प्रदेश अध्यक्ष लखन लाल बरनवाल के द्वारा 80 लीटर का वाटर प्युरीफाई लगाया गया है। जिससे इस भीषण गर्मी में लोगों को राहत तो मिलेगी ही, साथ ही सालों भर शीतल और शुद्ध पेयजल प्राप्त हो सकेगा।


मौके पर समिति के गिरिडीह अध्यक्ष सुबोध बरनवाल, सचिव राजेंद्र बरनवाल, कोषाध्यक्ष गुड्डू बरनवाल, विनय कुमार, प्रवीण कुमार, राकेश बरनवाल, सुभाष बरनवाल, विनोद बरनवाल, मोहन सागर, सरिता बरनवाल, रीता बरनवाल सहित समाज के कई लोग उपस्थित थे।
