Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

बच्चो के विवाद में हत्या, गोतनी ने मारा धक्का, सड़क पर गिरी महिला की मौत

रिश्तों को तार-तार करने वाली ये घटना पचंबा के रानीखावा की, जांच में जुटी पुलिस

750
  • अपडेटेड

गिरिडीह : बच्चों के मामूली विवाद ने एक परिवार में इतना हिंसक रूप ले लिया कि रिश्ते तार – तार हो गए। आरोप है कि छोटी गोतनी और उसके पति ने मिलकर बड़ी गोतनी 62 वर्षीय कुंती देवी की हत्या कर दी। घटना गिरिडीह के पचंबा थाना इलाका क्षेत्र के रानीखावा गांव की है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पचंबा थाना प्रभारी नरेश यादव ने मृतका के पति पूरन मंडल के आवेदन पर केस दर्ज कर लिया है। वही दोनो आरोपी पति पत्नी सुनीता देवी और रमेश मंडल फरार होने की फिराक में थे, पर सूत्रों के अनुसार पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है, हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

जानकारी के अनुसार हत्या का कारण घर में लगा एक नल बना। शुक्रवार की रात सुमित्रा देवी और उसके पति रमेश मंडल ने कुंती के पोते पर उसके घर का नल तोड़ने का आरोप लगाया और झगड़ा करने लगे। झगडे के दरम्यान ही छोटी गोतनी सुमित्रा ने मृतका कुंती को धक्का मार दिया, जिससे वो पीसीसी सड़क पर गिर कर घायल हो गई। जब तक उसका इलाज़ होता, कुंती की जान जा चुकी थी। मारपीट में गंभीर चोट लगने से मौके पर ही कुंती देवी की मौत हो गई। घटना के वक्त मृतका का पति पुरन मंडल किसी काम से घर से बाहर गया हुआ था।

घटना के बाद काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी और एक स्थानीय व्यक्ति ने मामले की जानकारी पचंबा थाना को दी। सूचना मिलते ही पचंबा थाना प्रभारी सदल-बल घटनास्थल पर पहुंचे और तहकीकात शुरू की। हत्या के दोनों आरोपी मौका ताड़ कर घटनास्थल से फरार हो गए, पर पुलिस ने  गिरफ्तारी के लिए पुलिस ताबड़-तोड़ छापेमारी की और सूत्रों के अनुसार आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है, हालांकि गिरफ्तारी को लेकर अभी कोई आधिकारिक सूचना नहीं है।

Comments are closed.