Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

बगोदर में SIR पुनरीक्षण का आयुक्त ने लिया जायजा, मतदाता सूची में तेजी से सत्यापन का निर्देश

0 18

विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम-2026 के तहत प्रमंडलीय आयुक्त सह प्रेक्षक, उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल, हजारीबाग द्वारा मंगलवार को बगोदर प्रखंड के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर चल रहे पुनरीक्षण कार्यों का जायजा लिया गया।

निरीक्षण के क्रम में ग्राम पंचायत दोंदलो स्थित मतदान केंद्र पर अंचलाधिकारी प्रवीण कुमार की मौजूदगी में तथा ग्राम पंचायत अलगडीहा में प्रखंड विकास पदाधिकारी निशा कुमारी की उपस्थिति में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य की प्रगति की जानकारी ली गई।

sawad sansar

प्रमंडलीय आयुक्त ने मतदान केंद्रों पर मतदाता सूची के सत्यापन, BLO द्वारा किए जा रहे कार्यों, SIR एवं Form-6 से संबंधित आवेदनों, मतदान केंद्रों की मूलभूत व्यवस्था तथा मतदाताओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने मौके पर उपस्थित संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों से पुनरीक्षण कार्य की प्रगति के संबंध में आवश्यक जानकारी प्राप्त की।

इस दौरान आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों एवं बीएलओ को निर्देश दिया कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य में पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं शुद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए। पात्र मतदाताओं का नाम सूची में शामिल करने तथा अपात्र अथवा त्रुटिपूर्ण प्रविष्टियों के संबंध में नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

उन्होंने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण का उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक से अधिक शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाना है। इसलिए सभी संबंधित कर्मी निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरी गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य पूर्ण करें।

निरीक्षण के दौरान जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी सहित संबंधित पदाधिकारी पायल राज भी उपस्थित रहीं !प्रमंडलीय आयुक्त के निरीक्षण से बगोदर प्रखंड में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य में और तेजी आने की उम्मीद है।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.