फिजिक्स वाला विद्यापीठ पाठशाला, गिरिडीह का CBSE 10वीं में ऐतिहासिक प्रदर्शन

गिरिडीह: जिले में शिक्षा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना चुके फिजिक्स वाला विद्यापीठ पाठशाला, गिरिडीह ने इस वर्ष CBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार परिणाम देकर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। संस्थान के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए न केवल अपने अभिभावकों बल्कि पूरे शहर का नाम रोशन किया है।
परीक्षा परिणाम में संस्थान के छात्रों का दबदबा साफ देखने को मिला। टॉपर्स की सूची में विराट कुमार स्वर्णकार ने 97 प्रतिशत अंक लाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं रिदम श्रीवास्तव ने 96.2 प्रतिशत अंक के साथ दूसरा तथा उमेश कुमार ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया।


इसके अलावा संस्थान के कुल 15 मेधावी छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर उत्कृष्टता का परिचय दिया। इनमें अंकित चौधरी, अदिति आर्य, ज्योति दत्ता, इशान मंडल (सभी 93%), आदित्य कुमार (92%), जिया जैन, संचिता एवं अन्वेषा (सभी 91%) प्रमुख रूप से शामिल हैं।
संस्थान प्रबंधन ने इस शानदार सफलता पर सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रबंधन ने कहा कि यह परिणाम छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का प्रतिफल है।
फिजिक्स वाला विद्यापीठ पाठशाला ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा और सही मार्गदर्शन से सफलता की नई ऊंचाइयों को छुआ जा सकता है। आने वाले समय में भी संस्थान बेहतर परिणाम देने के लिए प्रतिबद्ध है।
