प्रधानमंत्री और उनकी मां को लेकर बोले गए अपशब्द के विरोध में भाजपाईयों ने किया प्रदर्शन


गिरिडीह। बिहार में जारी पद यात्रा के दौरान दरभंगा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के मंच से पीएम मोदी और उनकी मां को लेकर बोले गए आपत्तिजनक शब्दों से भाजपाईयों में काफी आक्रोश है। भाजपाई विरोध में सड़क पर उतर कर कांग्रेस और राजद के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे है। इसी क्रम में रविवार में भी भाजपाईयों ने सड़क पर उतरकर राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के खिलाफ आक्रोशपुर्ण प्रदर्शन किया।


प्रदर्शन में जमुआ विधायक डॉक्टर मंजू कुमारी, प्रदेश मंत्री दिलीप वर्मा, जिलाध्यक्ष महादेव दुबे, विनय सिंह, शालिनी वैशखियार, सांसद प्रतिनिधि उषा कुमारी, प्रेा0 विनीता कुमारी, हरबिन्दर सिंह बग्गा, समरदीप, मिथुन चंद्रवंशी, नवीन सिन्हा समेत कई नेता और कार्यकर्त्ता शामिल हुए और झंडा मैदान जुलूस निकालकर शहर भ्रमण करते हुए कांग्रेस जिला कार्यालय पहुंचे। इस दौरान भाजपाईयों ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के जमकर नारेबाजी करते हुए जब कांग्रेस कार्यालय में घूसने की कोशीश की तो कार्यालय के बाहर मोर्चा संभाले हुए मौजूद नगर थाना पुलिस ने उन्हें रोक दिया।
मौके पर जमुआ विधायक मंजू कुमारी ने कहा कि सिर्फ मोदी के मां को नही, बल्कि राहुल और तेजस्वी के सामने पूरे मां को अपशब्द कहा गया है। इससे अधिक अफ़सोस का बात नही हो सकता कि राहुल गांधी और तेजस्वी माफ़ी माँगने को भी तैयार नही है। वहीं भाजपा नेत्री उषा कुमारी ने कहा कि गिरिडीह भाजपा ने महिला के सम्मान में राहुल और तेजस्वी के खिलाफ प्रदर्शन किया है। किसी भी सूरत में मातृत्व शक्ति का अपमान नही सहा जा सकता है। वहीं भाजपा नेता दिलीप वर्मा ने कहा कि बिहार चुनाव को लेकर पद यात्रा में राहुल और तेजश्वी यादव को मिल रहा अपमान ही उनमे बोखलाहट पैदा कर रहा है। क्योंकि वो जान चुके है कि वोट चोरी नही, बल्कि बांग्लादेशी घुसपैठियों से उनकी जीत अब नही होने वाली नही है, जिससे अब वे पीएम मोदी के खिलाफ अपशब्द बोलने से भी नही कतरा रहे है।

Comments are closed.