Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

प्रकाश पर्व को लेकर प्रधान गुरूद्वारे में उमड़ी लोगों की भीड़, टेका माथा

सिख संगत के साथ ही गुरु नानक देव जी का हुआ अरदास, सदर विधायक सहित शहर के कई गणमान्य लोग हुए शामिल

451

गिरिडीह। सिखों के प्रथम गुरु गुरु नानक देव जी के 555वां प्रकाश पर्व गिरिडीह में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर शुक्रवार को प्रधान गुरूद्वारा जहां जगमग रौशनी से नहा उठा। वहीं बाहर से आए रागी जत्था के द्वारा दिन भर प्रधान गुरुदारे में सिख संगत व शब्द कीर्तन जारी रहा है। महिलाओं से लेकर युवा और सिख समुदाय के गणमान्य लोग भी प्रकाश पर्व को लेकर उत्साहित दिखें। इस दौरान पिछले दस दिनों से चल रहे अखंड पाठ का भी समापन हुआ। मौके पर गुरुद्वारा में ही लंगर का आयोजन किया गया। सरदार त्रिलोचन सिंह और उनकी पत्नी के द्वारा भक्तों के बीच लंगर कराया गया। मौके पर सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू, झामुमो नेता शहनाज अंसारी, रतन गुप्ता सहित शहर के कई गणमान्य लोग भी गुरुद्वारा पहुंचे और माथा टेका।

sawad sansar

इधर गुरुद्वारा सिख सभा के प्रधान सेवक डॉक्टर गुणवंत सिंह मोंगिया और पूर्व प्रधान सेवक डॉक्टर अमरजीत सिंह सलूजा ने कहा कि पूरे विश्व में गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। क्योंकि सनातन धर्म में कई पूर्णमाशी होते है लेकिन कार्तिक पूर्णिमा बेहद खास माना जाता है और इसी दिन गुरु नानक देव का अवतरण धरती में अत्याचार खत्म करने के लिए हुआ था। ऐसे में कार्तिक पूर्णिमा सिख और सनातन धर्म के लिए बेहद खास है।

प्रकाश पर्व में तरणजीत सिंह सलूजा, सतविंदर सिंह सलूजा, जोरावर सिंह सलूजा, ऋषि सलूजा, हरेंद्र सिंह सलूजा, राजन सलूजा, चरणजीत सिंह सलूजा, ऋषि वाधवा, रॉकी कालरा, हरमिंदर सिंह बग्गा, जगजीत सिंह बग्गा समेत काफी संख्या में सिख समुदाय के लोग मौजूद थे।

Comments are closed.