Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

पुलिस प्रशासन भी चला रही मतदाता जागरूकता अभियान

आरके महिला कॉलेज में छात्राओं को व पपरवांटांड़ में लोगों को किया गया जागरूक

740

गिरिडीह। मतदाता जागरूकता अभियान को लेकर गिरिडीह पुलिस प्रशासन के द्वारा भी लगातार लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शर्मा के नेतृत्व में कई स्थानों पर जागरूकता शिविर लगाया गया। आरके महिला कॉलेज में आयोजित सदर एसडीपीओ बिनोद रवानी, डीएसपी मुख्यालय अंकिता राय, सार्जेन्ट मेजर राजेश रंजन, नगर थाना प्रभारी शैलेश प्रसाद, प्राचार्य के अलावा कई लोग मौजूद थे। शिविर में मौजूद 18 प्लस की छात्राओं को मतदान के लिए जागरूक किया गया। वहीं शाम को पपरवाटांड चौक पर जागरूकता अभियान चलाया गया।

मौके पर मौजूद गिरिडीह एसपी श्री शर्मा ने बताया कि सुबह 7 से शाम 5 तक मतदान का समय है। सबसे पहले हमें मतदान करना है और किसी प्रलोभन में पड़ने के बजाय स्वेच्छा से मतदान करना है। कहा कि अगर कोई मतदाताओं को प्रभावित करने का प्रयास करता है तो इसकी सूचना दें। कहा कि प्रशासन की तरफ से सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है। लोग बेखौफ होकर मतदान करने पहुंचे। इस दौरान एसडीपीओ बिनोद रवानी, सार्जेन्ट मेजर राजेश रंजन, मुफ्फसिल थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर श्याम किशोर महतो ने भी लोगों को जागरूक किया।

sawad sansar

मौके पर हरगौरी साहू, कमलचंद साहू, रंजन सिन्हा, पूनम देवी, जगत पासवान, मनीष मंडल, गोपाल विश्वकर्मा, राहुल, सूरज साहू, बीजू, गोविन्द, पूर्णिमा, रुपेश, संजय समेत कई लोग मौजूद थे।

Comments are closed.