Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

पहलगाम में हुए आंतकवादी घटना के विरोध में विहिप के साथ-साथ मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भी किया विरोध प्रदर्शन

मोदी सरकार से की आतंकवादियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई की मांग

30

गिरिडीह। पाकिस्तान के इस्लामिक आंतकवादियों द्वारा कश्मीर के पहलगांव में 28 हिन्दू पर्यटकों की हत्या किये जाने की घटना से पूरे देश में आक्रोश है। यूं कहा जाये कि लोगों को आक्रोष बढ़ता ही जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार शहर के अलावे डुमरी में विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्त्ताओ ने जुलूस निकालकर आंतकवादियों के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया। वहीं धनवार मंे शुक्रवार को जुम्मे की नमाज के बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भी पहलगाम घटना के खिलाफ अपना आक्रोश प्रकट किया। इस दौरान मक्की मस्जिद के इमाम इसफाक के नेतृत्व मे मुस्लिम समुदाय के लोगों ने काला बिल्ला लगाकर विरोध जताया और मोदी सरकार से आंतकवादियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई की मांग की। विरोध प्रदर्शन में जामियत उलेमा हिन्द के मोहम्मद इलियास समेत काफी संख्या मे मुस्लिम समुदाय के लोग शामिल थे।

Comments are closed.