Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

पत्थर खदान संचालन को लेकर हुए विवाद में भतीजा ने चाचा को चाकू मारकर की हत्या, सभी आरोपी फरार, आरोपियों को दबोचने में जुटी पुलिस

0 121

गिरिडीह। धनवार थाना क्षेत्र के खेरीडीह गांव में पत्थर खदान संचालन को लेकर हुए विवाद भतीजा जियाउल अंसारी ने 55 वर्षीय चाचा रफीक अंसारी को चाकू से गोदकर हत्या कर दिया। देर रात हुए रफीक हत्याकांड के दूसरे दिन अहले सुबह सूचना मिलते पर धनवार थाना पुलिस सक्रिय हुई और अहले सुबह पहले घटनास्थल पहुंच कर जांच किया। धनवार थाना इलाके के खेरीडीह गांव में हुए घटना को लेकर पुलिस रफीक हत्याकांड के आरोपियों को दबोचने में जुट गई है। हालांकि हत्याकांड के आरोपी जियाउल अंसारी व अयूब अंसारी सहित उसका बेटा फरार बताया जा रहा है। रफीक के हत्या के बाद परिजनों में भी कोहराम मच गया। इस दौरान परिजनों ने जमकर हंगामा किया।

जानकारी के अनुसार धनवार में पत्थर खदान को लेकर रफीक अंसारी का विवाद जियाउल अंसारी और अयूब के बेटे के साथ चल रहा था। इसी विवाद को लेकर बुधवार की देर रात गांव के सुफेद अंसारी के बुलाने पर रफीक उसके घर पहुंचा। जहां खदान को लेकर विवाद इतना बढ़ा कि जियाउल और अयूब ने चाकू से गोदकर रफीक का हत्या कर दिया। हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद सारे आरोपी फरार हो गए।

sawad sansar

इधर मामले को लेकर एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद काफी गंभीर है और आरोपियों को दबोचने में जुटे हुए है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.