Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

पचम्बा में मछली व्यापारी से ₹2.07 लाख की लूट का खुलासा, देसी कट्टा समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

पचम्बा थाना क्षेत्र में 23 जुलाई को मोहनपुर स्थित फॉरेस्ट ऑफिस के सामने मछली व्यापारी मो. आफताब से हुई ₹2.07 लाख की लूटकांड का पुलिस ने एक सप्ताह के भीतर खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनके पास से दो देसी कट्टा, तीन जिंदा कारतूस, घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल तथा लूट की रकम में से ₹10 हजार नकद बरामद किए हैं

0 12

गिरिडीह : पचम्बा थाना क्षेत्र में 23 जुलाई को मोहनपुर स्थित फॉरेस्ट ऑफिस के सामने मछली व्यापारी मो. आफताब से हुई ₹2.07 लाख की लूटकांड का पुलिस ने एक सप्ताह के भीतर खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनके पास से दो देसी कट्टा, तीन जिंदा कारतूस, घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल तथा लूट की रकम में से ₹10 हजार नकद बरामद किए हैं।

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार ने प्रेसवार्ता में बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी-2 रुपेंद्र कुमार राणा के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया था। तकनीकी एवं मानवीय सूचना के आधार पर गांडेय और बेंगाबाद थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर घटना में शामिल सभी पांच अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

sawad sansar
डीएसपी-2 रुपेंद्र कुमार राणा के नेतृत्व में एसआईटी का गठन
डीएसपी-2 रुपेंद्र कुमार राणा के नेतृत्व में एसआईटी का गठन

गिरफ्तार आरोपियों में दीपक कुमार वर्मा, पप्पू प्रसाद वर्मा, विजय राय उर्फ बाबा (सभी थाना बेंगाबाद, अशोक दास थाना गांडेय तथा शंकर दास थाना मुफ्फसिल शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों के पास से दो देसी कट्टा, तीन जिंदा कारतूस, घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल तथा ₹10 हजार नकद बरामद किए गए हैं। सभी आरोपियों से पूछताछ के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

छापेमारी दल में डीएसपी-2 रुपेंद्र कुमार राणा, पुलिस निरीक्षक ज्ञानरंजन कुमार, पचम्बा थाना प्रभारी राजीव कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक दीपक कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक सोनू वर्मा सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.