Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

निजी स्कूलों की मनमानी फीस वसूली पर जेएलकेएम नेता ने राज्यपाल से की शिकायत

कहा री एडमिशन व अन्य माध्यम से फीस बढ़ोतरी होने से अभिभावकों पर बढ़ रहा है आर्थिक दबाव

0 27

गिरिडीह। निजी स्कूलों द्वारा मनमानी फीस वसूली और अभिभावकों पर बढ़ते आर्थिक बोझ को लेकर झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा ने राज्यपाल से शिकायत की है। संगठन के केंद्रीय महासचिव अबरार हुसैन उर्फ रॉकी शेख ने मंगलवार को एक पत्र भेजकर पूरे मामले की जांच कराने और सख्त कार्रवाई की मांग की है। पत्र में कहा गया है कि झारखंड के विभिन्न निजी स्कूल शिक्षा के नाम पर व्यवसायिक केंद्र बनते जा रहे हैं। इन स्कूलों द्वारा अभिभावकों से नियमों के विरुद्ध भारी-भरकम शुल्क वसूला जा रहा है, जिससे आम लोगों पर आर्थिक दबाव लगातार बढ़ रहा है।

बताया गया है कि हर वर्ष छात्रों को अगली कक्षा में प्रवेश देने के नाम पर फिर से री-एडमिशन शुल्क लिया जा रहा है, जो पूरी तरह अनुचित है। इसके अलावा बिना जिला प्रशासन की अनुमति के स्कूलों द्वारा 15 से 20 प्रतिशत तक फीस बढ़ा दी जाती है। वार्षिक शुल्क, डेवलपमेंट फंड आदि के नाम पर भी अतिरिक्त राशि वसूली जा रही है, जिससे अभिभावकों पर आर्थिक दबाव बढ़ता जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.