Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

निगम चुनाव को लेकर प्रशासन सक्रिय, गिरिडीह नगर निगम, बड़की सरैया व धनवार के लिए रवाना हुए मतदान कर्मी।

उपायुक्त ने लोगों से की मतदान की अपील

0 36

गिरिडीह। सोमवार को होने वाले नगर निकाय चुनाव को लेकर प्रशासन पूरी तरह से सक्रिय है। रविवार को गिरिडीह निगम के साथ साथ बड़की सरिया और धनवार नगर पंचायत के मतदान कर्मियों को झंडा मैदान से रवाना किया गया। इस मौके पर डीसी रामनिवास यादव, एसपी डॉक्टर विमल कुमार, डीडीसी स्मिता कुमारी और एसडीएम श्रीकांत यशवंत और अनिमेष रंजन के देख रेख में पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। इस क्रम में सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ मतदान कर्मियों को उनके बूथ के लिए रवाना किया गया। मौके पर डीसी रामनिवास यादव ने कहा कि नगर निगम के साथ जिले के दोनों नगर पंचायत बड़की सरिया और धनवार के 166 मतदान केंद्र के लिए एक हजार मतदान कर्मियों को भेजा गया हैं। जबकि 800 से अधिक पुलिस कर्मी शामिल हैं। बताया गया कि सभी मतदान केंद्र में पांच कर्मी तैनात होंगे।

इस दौरान उपायुक्त श्री यादव तीनों निकाय के मतदाताओं से मतदान में हिस्सा लेने का अपील करते हुए कहा कि ये हर व्यक्ति के लिए सुनहरा अवसर है कि वो अपने इलाके के विकास के लिए मतदान करे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.