Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

नामांकन के पहले दिन महापौर व वार्ड पार्षद के लिए नही हुआ कोई नामांकन नामांकन पर्चा व नामंाकन प्रक्रिया की जानकारी लेने के लिए लगी थी भीड़

0 423

गिरिडीह। शहरी निकाय चुनाव को लेकर प्रशासनिक स्तर पर समाहरणालय के साथ साथ सदर प्रखंड व अंचल कार्यालय में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। वहीं नामांकन के पहले दिन गुरुवार को गिरिडीह जिला अंतर्गत सभी नगर निकायों (गिरिडीह नगर निगम, बड़की सरैया नगर पंचायत और धनवार नगर पंचायत में नामांकन शुन्य रहा। हालांकि इस दौरान प्रत्याशियों व उनके प्रतिनिधियों के द्वारा नामांकन पत्र जरूर खरीदे गए है। इस दौरान अंचल कार्यालय परिसर में काफी भीड़ देखने को मिली, जहां विभिन्न वार्डों से दावेदारी करने वाले उम्मीदवार अपने-अपने चुनावी पर्चे प्राप्त करने एवं अन्य आवश्यक प्रक्रियाओं को पूरा करने के लिए पहुंचेहुए थे। इस क्रम में प्रत्याशी नामांकन को लेकर आवश्यक जानकारियां भी प्राप्त कर रहे थे। जानकारी के अनुसार गुरुवार को गिरिडीह नगर निगम में महापौर पद के लिए जहां नामांकन की संख्या शून्य रही, वहीं पांच नामांकन प्रपत्र खरीदे गए। इस दौरान नगर निगम के वार्ड संख्या 01 से 09 में भी किसी प्रत्याशी ने नामांकन नही किया। जबकि 23 नामांकन पत्र खरीदे गए। वार्ड संख्या 10 से 18 के लिए बनाए गए नामांकन कार्यालय में भी एक भी नामांकन नही हुआ। सिर्फ 18 प्रत्याशियों के द्वारा नामांकन पर्चा खरीदा गया। वार्ड संख्या 19 से 27 में नाम निर्देशन शून्य रहा। जबकि तीन महिलाओं सहित 17 प्रत्याशियों के द्वारा नामांकन पत्र खरीदे गए। वहीं वार्ड संख्या 28 से 36 में भी नाम निर्देशन शून्य रहा।

इधर जिले के बड़की सरैया नगर पंचायत में वार्ड संख्या 01 से 12 में एक भी नामांकन पर्चा नही भरा गया। हालांकि 15 नामंाकन पत्र जरूर खरीदे गए। वहीं धनवार नगर पंचायत में वार्ड संख्या 01 से 11 में एक भी प्रत्याशी के द्वारा नामंाकन नही भरा गया। सिर्फ 8 महिला प्रत्याशी सहित 16 प्रत्याशियों के द्वारा नामांकन पर्चे खरीदे गए।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.