Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

नशा मुक्ति को लेकर लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय पचंबा ने निकाली प्रभात फेरी

प्रभात फेरी में शामिल छात्र छात्राएं नशा के दष्प्रभावों से लोगों को कराया अवगत

0 149

गिरिडीह। नशा मुक्त भारत अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से गुरुवार की सुबह पचंबा स्थित मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय पचंबा के छात्रों एवं शिक्षकों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की मॉर्निंग असेंबली से हुई, जहां विद्यार्थियों और शिक्षकों को नशामुक्त समाज के निर्माण की शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण के बाद विद्यालय परिसर से प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें करीब 800 छात्र छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया।

 

प्रभात फेरी में शामिल छात्र रज्जाक चौक, मुख्य बाजार, गर्ल्स हाई स्कूल, पेठियाटांड सहित पूरे पचंबा क्षेत्र का भ्रमण करते “नशा मुक्त भारत बनाएं”, “नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो” सरीखे जागरूकता नारे लगा रहे थे। साथ ही छात्र नशा मुक्ति से संबंधित संदेशों और स्लोगन वाली तख्तियां लेकर पंक्तिबद्ध होकर चल रहे थे। विद्यालय बैंड की आकर्षक प्रस्तुति ने प्रभात फेरी को और भी प्रभावशाली बना दिया।

sawad sansar

कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के सभी शिक्षकों की सक्रिय भूमिका रही। प्रभात फेरी का नेतृत्व विद्यालय के प्रधानाचार्य केशव कुमार तथा शारीरिक शिक्षक रणधीर राय कर रहे थे। उन्होंने बताया कि प्रभात फेरी का मुख्य उद्देश्य युवाओं और समाज को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.