नर्मदा धाम के पास झाड़ियों में लगी आग, स्थानीय लोगों में हड़कंप
फायर बिग्रेड की टीम ने आग पर पाया काबू, निगम के द्वारा आस पास के कचरे को किया जा रहा थ डम्प


गिरिडीह। पचम्बा स्थित नर्मदा धाम के पास झाड़ियों में मंगलवार को आग लग गई। जिससे स्थानीय लोगों थेड़ी देर के लिए हड़कंप मच गया। हालांकि आग लगने के कारणों का पता नही चल पाया है, लेकिन स्थानीय लोगों की माने तो असामाजिक तत्वों द्वारा जानबूझकर आग लगाई गई है। फिलहाल लोगों ने आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची अग्निशामन की टीम ने आग पर काबू पाया।
मौके पर मौजूद मंदिर के मुख्य पुजारी अमित शर्मा के अनुसार, नगर निगम द्वारा लगातार कूड़ा इसी स्थान पर डंप किया जा रहा था। कई बार मना करने के बावजूद प्रशासन ने इस पर ध्यान नहीं दिया, जिससे यह स्थान कचरा डंपिंग ग्राउंड में बदल गया था। वहीं हरिमोहन कंधवे ने बताया कि पचम्बा में संचालित प्लास्टिक फैक्ट्रियों का डस्ट और कचरा उक्त स्थल पर डंप किया गया था। जिसमें किसी ने आग लगा दिया जो धीरे धीरे भयावह रूप ले लिया था। उन्होंने नगर निगम प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि इस इलाके में कूड़ा डंपिंग बंद करे और वहां से कचरे को हटाए।

Comments are closed.