नमस्ते योजना के तहत नगर निगम में स्वास्थ्य जांच शिविर का हुआ आयोजन
160 स्फाई मित्रों की स्वास्थ्य की हुई जांच, पीपीई कीट का हुआ वितरण

गिरिडीह। नमस्ते योजना के तहत मंगलवार को नगर निगम कार्यालय में स्वास्थ्य कैम्प का आयेाजन किया गया। स्वास्थ्य कैम्प में सफाई मित्रों का स्वास्थ्य जांच किया गया। शिविर की शुरूआत मेयर प्रमिला मेहरा ने अपने स्वास्थ्य जांच कर की गई। इस दौरान लगभग 160 सफाई मित्रों का स्वास्थ्य जांच किया गया। सफाई मित्रों को चिकित्सकीय परामर्श के साथ-साथ आवश्यकतानुसार निःशुल्क दवा भी दी गई। सफाई मित्रों का रक्तचाप, मधुमेह, हिमोग्लोबिन आदि की भी जांच की गई।
मौके पर महापौर प्रमिला मेहरा ने सफाई मित्रों को स्वास्थ्य व स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने की बात कही। वहीं नमस्ते योजना के तहत महापौर प्रमिला मेहरा व उप नगर आयुक्त अब्दुल समद द्वारा सफाई मित्रों के बीच पीपीई किट का भी वितरण किया गया। मौके पर अभिषेक प्रकाश, गौड़ी शंकर यादव, सुशील सोनू, धनंजय कुमार सिन्हा आदि मौजूद थे।

