Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

नगर भवन से मुख्यमंत्री ने जिले में 586.91 करोड़ की करीब 156 योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास

झारखंड के विकास के लिए सरकार लगातार कर रही है कार्य, धरातल पर उतारी जा रही है कई योजनाएं: मुख्यमंत्री

0 850

गिरिडीह। मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन योगीतांड़ में डेयरी प्लांट का उद्घाटन करने के बाद नगर भवन पहुंचे। जहां गिरिडीह जिले में 586.91 करोड़ की करीब 156 योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास के लिए आयोजित समारोह का विधिवत् उद्घाटन किया। समारोह में मुख्यमंत्री के अलावे झारखंड सरकार के अल्पसंख्यक मंत्री हफीजुल हसन, बगोदर विधायक विनोद सिंह, पूर्व विधायक सरफराज अहमद, प्रो0 जय प्रकाश वर्मा, निजामउद्दीन अंसारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर समारोह का उद्घाटन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मंच से ही 166.75 करोड की लागत पूरी हो चुकी कुल 57 योजनाओं का उद्घाटन किया। वहीं 420.16 करोड़ की लागत से 99 योजनाओं का शिलान्यास किया।

समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि हेमंत सरकार बनते ही कोरोना महामारी का प्रकोप झेलना पड़ा। जिसमें सरकार का दो वर्ष बर्बाद हो गया, लेकिन कोविड से उबरने के बाद हेमंत सरकार लगातार झारखंड के हीत में काम कर रही है। झारखंड राज्य अलग होने के समय झारखं डमें भाजपा नेतृत्व की सरकार थी, लेकिन झारखंड आंदोलन में भाजपा कोई भूमिका नही होने के कारण राज्य के विकास से काई मतलब नही रखा। कहा कि लंबे समय के बाद हेमंत सोरेन के नेतृत्व में बनी सरकार लगातार विकास कार्य में लगी हुई है। राज्य के सुदूवर्ति क्षेत्र तक सड़क बनाने के साथ ही हर गरीब तबके लिए रोटी कपड़ा व मकान की व्यवस्था करने के साथ ही वृद्धा पेंशन दिया गया। कहा कि झारखंड देश का पहला ऐसा राज्य है जहां जनता के सहुलियत के लिए अधिकारियों को उनके गांव तक भेजा गया। कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार ने धनबाद में यूरिया का प्लांट शुरू किया। लेकिन किसानों को यूरिया के साथ ही सिंचाई की सुविधा भी मुहैया कराना जरूरी है। झारखंड सरकार मजदूरो व किसानों के हित में काम कर रही है। उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि विपक्ष कभी भी झारखंड के उत्थान के लिए काम नही की और जब हेमंत सोरेन के नेतृत्व में मूलवासियों के अधिकार के लिए काम कर रही थी तो उसे परेशान किया गया। कहा कि विपक्ष कुछ भी कर लें पर झारखंड सरकार मूलवासियों के हीत में पेंशन योजना, शिक्षा व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था सहित विभिन्न क्षेत्रों में काम करेगी।

समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री हफिजुल अंसारी, विधायक विनोद सिंह सहित अन्य अतथियों ने संबोधित किया और झारखंड सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों को गिनाया। कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त दी प्रवा लकड़ा सहित अन्य अधिकारियों ने अतिथियों का स्वागत पौधा व स्मृति चिन्ह देकर किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.