Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

नगर निगम ने गांधी जयंती पर चलाया ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान,

महापौर और उपमहापौर सहित निगम कर्मियों ने किया श्रमदान’

0 19

गिरिडीह। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के मौके पर महापौर प्रमिला मेहरा, उप महापौर सुमित कुमार व नगर आयुक्त विजय सिंह बिरुआ समेत निगम के पदाधिकारियों ने ‘स्वच्छता ही सेवा’ कार्यक्रम के तहत श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया। इस दौरान महापौर और उप महापौर ने गांधी चौक स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान शहर के कई चौक चोराहों पर सफाई अभियान भी चलाया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने और अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प भी दिलाया गया।

मौके पर महापौर प्रमिला मेहरा ने कहा कि महात्मा गांधी ने स्वच्छता को स्वस्थ और विकसित समाज की बुनियाद माना था। स्वच्छता केवल किसी एक व्यक्ति या संस्था की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से अपने घर, आसपास के क्षेत्र, सड़क और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने तथा गंदगी नहीं फैलाने की अपील की। वहीं उप महापौर सुमित कुमार ने कहा कि स्वच्छ शहर के निर्माण में आम नागरिकों की भागीदारी बेहद जरूरी है। लोग गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग रखें, कचरा निर्धारित स्थान पर ही डालें और सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ा न फेंकें। साथ ही, दूसरों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करें।

sawad sansar

इधर नगर आयुक्त विजय सिंह बिरुआ ने कहा कि गांधी जयंती के अवसर पर किया गया श्रमदान केवल एक दिन का कार्यक्रम न रहकर नियमित स्वच्छता अभियान का हिस्सा बनना चाहिए। कहा कि सामूहिक प्रयास और जनभागीदारी से ही गिरिडीह को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ शहर बनाया जा सकता है।

मौके पर उप नगर आयुक्त अब्दुस समद, सहायक नगर आयुक्त अशोक कुमार हांसदा, मंजूर आलम, अभिषेक प्रकाश, विपिन विमल टोप्पो, राजेन्द्र कुमार, राजेश सिन्हा, अमीरक प्रसाद, गौड़ी शंकर यादव, प्रशांत प्रभाकर, कपिल मोदी, सुशील सोनू, निशांत वर्मा, अमित कुमार, नवीन सिंह, आफताब, उमेश समेत काफी संख्या में निगम के पदाधिकारी व कर्मी मौजूद थे।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.