Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

धावाटांड के पास जामुन के पेड़ से टकराया तेज रफ्तार ट्रक, करीब 3 घंटे फंसा रहा चालक, रेफर

0 186

गिरिडीह। गिरिडीहडुमरी मुख्य मार्ग स्थित मधुबन थाना क्षेत्र के धावाटांड़ के पास सोमवार की अहले सुबह एक ट्रक दुर्घटना ग्रस्त हो गया। घटना में ट्रक ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया है। बताया जाता है कि ट्रक गिरिडीह से डुमरी की ओर जा रहा था।

तेज रफ़्तार होने के कारण ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जामुन के पेड़ से जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन में ही फंस गया।

sawad sansar

घटना की सूचना मिलते ही भाजपा नेता दीपक श्रीवास्तव सहित अन्य लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। इस दौरान स्थानीय लोगों की मदद से कटर से पहले ट्रक का गेट काटकर अलग किया गया। उसके बाद चालक जमुआ निवासी 28 वर्षीय बासदेव कुमार यादव को बाहर निकाला गया। घटना के बाद करीब तीन घंटे तक ड्राइवर ट्रक में फंसा रहा। उसे तुरंत एंबुलेंस से रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे धनबाद रेफर कर दिया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.