Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

धनवार विधानसभा के डोरंडा में आयोजित विजय संकल्प सभा में गरजे गृहमंत्री अमित शाह

कहा झारखंड के विकास के लिए मोदी जी ने दिए रूपये, हेमंत सरकार ने विकास करने के बजाय किया भ्रष्टाचार

314

गिरिडीह। चुनावी तपिश के बीच शनिवार को धनवार विधानसभा के डोरंडा में आयोजित विजय संकल्प सभा में देश के गृहमंत्री अमित शाह पहुंचे और हेमंत सरकार पर जमकर बरसे। जनसभा को संबोधित करते हुए गृहमंत्री अमित साह ने झारखंड धाम को प्रणाम करते हुए कहा कि झारखंड धाम को तीर्थयात्रा के रूप में विकसीत करने के लिए केन्द्र सरकार ने 285 करोड़ का आवटंन दिया है। जिससे अब झारखंड धाम को राष्ट्रीय स्तर पर विकसीत किया जायेगा। कहा कि झारखंड के युवाओं, आदिवासियों, झारखंड की माताओं बहनों के विकास के लिए भ्रष्ट हेमंत सरकार को बदलने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार के मंत्री के पास से साढ़े तीन सौ करोड़ उनके पीए के पास से 35 करोड़ रूपये जो बरामद किया गया था वो हेमंत सरकार का नही था बल्कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने झारखंड की जनता के विकास के लिए वो रूपये भेजे थे। कहा कि भ्रष्टाचार करने वाले किसी को भी बख्शा नही जायेगा।

2009 में यूपीए सरकार ने झारखंड के विकास के लिए झारखंड सरकार को सिर्फ 84 हजार करोड़ दिए थे। जबकि केन्द्र में मोदी सरकार बनने के बाद 10 सालों में झारखंड के विकास के लिए 3 लाख 90 हजार करोड़ रूपये दिए। बावजूद इसके झारखंड में हेमंत सरकार के द्वारा कोई विकास नही किया गया है। इस दौरान उन्होंने केन्द्र सरकार द्वारा झारखंड में चलाए गए विकास कार्यों को गिनाते हुए झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सरकार से भी किए गए विकास कार्यों को बताने की चुनौती दी।

उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार के कार्यकाल में बांगलादेशी घूसपेठियों को बसाने का काम कर रही है। सरकार के पटवारी घूसपैठियों को आदिवासियों की जमीन देकर उन्हें बसाने का काम कर रही है। कहा कि झारखं डमें भाजपा की सरकार बनी तो एक एक घूसपैठियों को चूनचूनकर निकालने का काम करेंगे। कहा कि सत्ता में आने के बाद कानून बनाकर आदिवासियों की जमीन को हड़पने वाले घूसपैठियों से छीनकर वापस आदिवासियों को सोंपने का काम करेंगे। संबोधन के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार द्वारा आयोध्या, कश्मीर मुद्दा सहित अन्य पूरा किए गए वादों से अवगत कराया।

जनसभा को केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, छत्तिसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रवीन्द्र राय, गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे, प्रदेश अध्यक्ष सह भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल मरांडी, निरंजन राय सहित कई भाजपाईयों ने संबोधित किया। वहीं जनसभा में हजारों की संख्या में भीड़ उमड़ी हुई थी।

Comments are closed.