Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

धनवार पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाया छापेमारी अभियान

एक घर से अवैध महुआ भरा मिला दर्जनो जार, कच्चा स्प्रीट बरामद

0 1,734

गिरिडीह। धनवार बाजार सहित कई स्थानों में शनिवार देर शाम को धनवार थाना प्रभारी नंदु पाल, घोड्थम्भा ओपी प्रभारी विभुति देव व परसन ओपी प्रभारी मनोज कुमार सिंह के द्वारा संयुक्त रूप से छापेमारी अभियान चलाया गया। छापेमारी के दौरान धनवार बाजार स्थित एक घर में जहां एक गुफा से दर्जनो जार में भरा अवैध महुवा शराब बरामद किया गया। वहीं परसन ओपी क्षेत्र अंतर्गत कोडाडीह के पास अवैध शराब भट्टी व भारी मात्रा में जावा महुआ को नष्ट किया गया।

इस बाबत थाना प्रभारी ने बताया कि गुप्त सुचना के आधार पर अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया गया है। जिसमें धनवार के शिव मंदीर रोड स्थित अनुज साव के घर से लगभग पचास लीटर के गेलन में भरा कच्चा स्प्रीट व महुवा शराब जब्त किया गया। हलांकि संचालक घर से फरार हो गया। बताया कि यह छापेमारी अभियान लगातार जारी रहेगा।

 

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.