Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

धनवार नगर पंचायत में शपथ ग्रहण समारोह, अध्यक्ष विनय संथालिया समेत 11 पार्षदों ने ली शपथ

0 14

खोरीमहुआ अनुमंडल कार्यालय सभागार में आयोजित भव्य समारोह में उपायुक्त रामनिवास यादव ने धनवार नगर पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष विनय कुमार संथालिया सहित 11 वार्ड पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के दौरान सभागार उत्साह और तालियों की गूंज से भर उठा।

समारोह को संबोधित करते हुए उपायुक्त रामनिवास यादव ने सभी जनप्रतिनिधियों को जीत की बधाई दी और उन्हें अपने दायित्वों के प्रति सजग रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि जनता के विश्वास पर खरा उतरना हर जनप्रतिनिधि की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

sawad sansar

उपायुक्त ने पारदर्शिता, ईमानदारी और जनसेवा की भावना के साथ कार्य करने पर जोर देते हुए कहा कि स्थानीय निकाय ग्रामीण और शहरी विकास में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी प्रतिनिधि मिलकर विकास कार्यों को गति देंगे और आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करेंगे।

वहीं, नवनिर्वाचित अध्यक्ष विनय संथालिया और सभी वार्ड पार्षदों ने शपथ लेते हुए संविधान के प्रति निष्ठा, निष्पक्षता और जनहित में कार्य करने का संकल्प लिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.