Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

डिप्टी मेयर सुमित कुमार ने सफाईकर्मियों से की मुलाकात, त्योहारों को लेकर साफ-सफाई दुरुस्त करने का निर्देश

0 349

गिरिडीह नगर निगम के डिप्टी मेयर सुमित कुमार पदभार संभालने के बाद पहली बार निगम कार्यालय पहुंचे। इस दौरान सुबह-सुबह नगर निगम के सफाई सरदारों और सफाईकर्मियों ने उनका बुके देकर गर्मजोशी से स्वागत किया।

निगम पहुंचने के बाद डिप्टी मेयर ने सफाईकर्मियों के साथ बैठक कर उनसे सीधा संवाद किया। उन्होंने चैती छठ, रामनवमी, ईद और चैती दुर्गा पूजा जैसे महत्वपूर्ण पर्वों को देखते हुए शहर में साफ-सफाई की स्थिति की जानकारी ली। साथ ही, सफाई कार्य में आ रही समस्याओं के बारे में भी कर्मियों से विस्तार से चर्चा की।

sawad sansar

डिप्टी मेयर सुमित कुमार ने कहा कि त्योहारों के दौरान शहर में विशेष साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करना प्राथमिकता है। उन्होंने सफाईकर्मियों को अभियान में तेजी लाने और सभी क्षेत्रों में नियमित सफाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि आम लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

इस मौके पर वार्ड पार्षद प्रतिनिधि हब्लू गुप्ता, मिथुन चंद्रवंशी, सोनू चौरसिया, मो. चामो, मो. इम्तियाज, मो. शबीर, लखन शर्मा, अशोक हाड़ी, लखन हाड़ी समेत कई लोग मौजूद रहे।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.