धनबाद में आयोजित 25वीं झारखंड राज्यस्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में गिरिडीह के प्रतिभागियों ने किया उम्दा प्रदर्शन
प्रतिभागियों ने 10 स्वर्ण, 5 रजत और 2 कांस्य पदक पर जमाया कब्जा


गिरिडीह। धनबाद के पेमिया ऋषिकेश पब्लिक स्कूल में झारखंड ताइक्वांडो संघ के द्वारा 27 से 29 मई को आयोजित 25वीं झारखंड राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में गिरिडीह के प्रतिभागियों ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए 10 स्वर्ण, 5 रजत और 2 कास्य पदक पर कब्जा जमाया है।
गिरिडीह जिला ताइक्वांडो संघ के महासचिव अमित स्वर्णकार ने बताया कि धनबाद के पेबियां ऋषिकेश पब्लिक स्कूल में 25वीं झारखंड राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में पूरे झारखण्ड के 600 सबजूनियर और जूनियर एज ग्रुप के प्रतिभागियों ने भाग लिया था। प्रतियोगिता में गिरिडीह से कुल 16 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। कोच आकाश स्वर्णकार और रोहित राय के नेतृत्व में प्रतिभागियों ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए 10 स्वर्ण, 5 रजत और 2 कास्य पदक अपने नाम करने में कामयाब रहे।

बताया कि रेगुलर ग्रुप के सबजूनियर एज केटेगरी के अंडर 22 किलोग्राम में खेलते हुए काव्या सिंह स्वर्ण पदक, 24 किलोग्राम में नव्या सिंह ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त किया। वही जूनियर एज ग्रुप के अंडर 73 किलोग्राम में नयन भट्टाचार्य क्यूरोगी (फाइट)और पूमसे(काता) दोनों इवेंट में दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए। जबकि तनीषा आर्या ने 59 किलोग्राम में खेलते हुए क्यूरोगी (फाइट) में ब्रॉन्ज मेडल और पूमसे(काता) में सिल्वर मेडल जीतने में कामयाब रही।
वहीं फ्रेशर प्लेयर्स केटेगरी के सबजूनियर एज ग्रुप में स्वर्ण पदक जितने वालो में ज्योति राज अंडर 20 किलोग्राम, शिवानी राज अंडर 24 किलोग्राम, माही सिंह अंडर 26 किलोग्राम, रौशन कुमार अंडर 29 किलोग्राम ,सारा हया अंडर 22 किलोग्राम, आदित्य राज अंडर44 किलोग्राम, आरव कुमार साव अंडर 32 किलोग्राम, अंडर 47 किलोग्राम में खुशी कुमारी ,आहिल रजा अंडर 25 किलोग्राम, आरोही भगत अंडर 29 किलोग्राम और जूनियर एज ग्रुप में विवेक आनंद अंडर 50 किलोग्राम में खेलते हुए सभी सभी ने सिल्वर मेडल अपने नाम करने में कामयाब रहे।
उन्होंने कहा की गिरिडीह में ताइक्वांडो एक मात्र खेल संघ है जिसके खिलाड़ी लगातार बिना किसी सरकारी विभागीय सहायता या सहयोग के राज्य से लेकर राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीत कर गिरिडीह को गौरांवित कर रहे है। कहा कि प्रतियोगिता के सभी स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ी आगामी जून में हरिद्वार में होने वाले राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में झारखंड का प्रतिनिधित्व करते हुए खेलेंगे।

Comments are closed.