Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

देश दीवाने अभियान के प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए शरत भक्त

0 863

गिरिडीह : देश दीवाने अभियान संगठन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय संयोजक परविन्द्र आचार्य ने शरत कुमार भक्त को झारखण्ड का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया है। देश दीवाने अभियान का प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद शरत भक्त ने संस्थापक एवं राष्ट्रीय संयोजक परविन्द्र आचार्य को धन्यवाद देता हुए कहा कि उन पर जो भरोसा जताया गया है, वे उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि संगठन का जो भी दिशा-निर्देश होगा, उसे शत प्रतिशत धरातल पर उतारने का काम करेंगे।

जल्द ही प्रदेश कमेटी एवं राज्य के सभी जिले में जिला अध्यक्ष और कमिटी का विस्तार करने का प्रयास करेंगे। श्री भक्त ने भरोसा जताया कि अभियान के उद्देश्यों, संवैधानिक कर्तव्यों के बल पर भारत वर्ष को विश्व का सिरमौर बनाने हेतु अथक प्रयास करेंगे, और देश दीवाने अभियान में चलाए जाने वाले राष्ट्र निर्माण के कार्यों द्वारा झारखंड प्रदेश के सामान्य जन की सेवा करने में सक्षम होंगे।

sawad sansar

शरद भक्त को अभियान का प्रदेश अघ्यक्ष बनाए जाने पर लोगों ने बधाई दी है। बधाई देने वालों में श्याम प्रसाद,पंचम सिंह, मुन्ना लाल उपाध्याय,बालेश्वर यादव, अजय सिंह, फलेंद्र सिंह, अरविन्द चंद्र राय,अरविंद बर्णवाल, पिन्टु कुमार, आदित्य चौरसिया, धनंजय कुमार, सत्येंद्र सिंह, दिलीप पाठक, प्यारे लाल साहू सहित कई लोग शामिल हैं ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.