देवरी में दो छात्रो के साथ मारपीट के माहोल तनावपूर्ण पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को संभाला, पाँच आरोपियों को किया गिरफ्तार

गिरिडीह। देवरी थाना क्षेत्र के जमडीहा गांव में दो पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए। इस दौरान गांव में तनाव का माहौल बन गया। मामले की सूचना मिलते ही एसडीपीओ अमरेंद्र कुमार और देवरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा बुझाकर शांत करने के साथ ही मामले की जांच में जुट गई है। इस दौरान एसडीपीओ अमरेंद्र कुमार के निर्देश पर देवरी थाना पुलिस ने मारपीट के आरोप में गुलाम, शाहनवाज, मोहम्मद शाहसाह, मोहम्मद आरिफ और मिन्हाज को गिरफ्तार कर लिया है । जबकि एक आरोपी रशीद अब भी फरार बताया जा है।
जानकारी के अनुसार शनिवार जमडीहा गांव का एक छात्र कोचिंग इंस्टीट्यूट से पढ़ाई कर लौट रहा था। तब उक्त आरोपियों ने छात्र के साथ मारपीट कर दिया। इस दौरान उसका दोस्त उसे बचाने आया, तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट कर दी । जिससे दोनों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान दोनों छात्रों को देवरी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहां दोनों का इलाज चल रहा है। इधर मामले को लेकर पल भर में ही माहौल तनावपूर्ण हो गया। हालांकि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए न सिर्फ लोगों को शांत किया बल्कि आरोपियों को भी गिरफ्तार करके ले गई । फिलहाल मारपीट के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

