Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

देर रात असामाजिक तत्वों ने घर के बाहर खड़ी कार में लगाई आग

सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में जूटी पुलिस

0 19

गिरिडीह। बेंगाबाद स्थित सर्कस मैदान के समीप मंगलवार देर रात अज्ञात असामाजिक तत्वों ने घर के बाहर खड़ी एक मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स कार में आग लगा दी। जिससे कार जलकर पूरी तरह राख हो गया। वाहन मालिक मासूम कुमार ने बताया कि वह 13 जुलाई को तिसरी से लौटे थे और अपनी कार घर के बाहर खड़ी कर दी थी। मंगलवार देर रात अचानक कुछ अज्ञात लोगों ने उनकी कार में आग लगा दी। जब तक उन्हें घटना की जानकारी मिली और वे मौके पर पहुंचे, तब तक कार पूरी तरह से आग के चपेट में था। स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया गया, लेकिन तब तक वाहन पूरी तरह जल चुका था।

उन्होंने आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। साथ ही मामले की सूचना बेंगाबाद थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बेंगाबाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और मामले की जांच में जूट गई है। पुलिस भी आसपास के सीसीटीवी फुटेज तथा स्थानीय लोगों के बयानों के आधार पर आरोपियों की पहचान के प्रयास में जुटी हुई है।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.