Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

दशकर्म का स्नान करने गई बच्ची व महिला की नदी में डूबने से हुई मौत, तीसरे की हालात गंभीर

0 51

गिरिडीह। जिले के गांवा थाना क्षेत्र के भिखी गांव में शुक्रवार को दशकर्म का स्नान करने गई एक महिला और 17 वर्षीय अंजली कुमारी की मौत हो गई। बताया जाता है कि गांव के तालाब में महेंद्र यादव की 45 साल की पत्नी कालवतिया देवी, गांवा के पिहरा निवासी विजय यादव की 17 वर्षीय बेटी अंजली कुमारी और बहादुर यादव की 45 साल की पत्नी शिखा कुमारी दशकर्म का स्नान करने के लिए गई थी। नहाने के क्रम मेें तीनों गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी। इस दौरान सिखा कुमारी किसी तरह खुद को बचाने में सफल रही। जबकि कालवतिया देवी और अंजलि कुमारी की नदी में डूबने से मौत हो गई।

घटना की जानकारी गांव में फैलते ही नदी तट पर भीड़ जमा हो गई। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस भी घटनास्थल पहुंच कर ग्रामीणों से पूरे मामले की जानकारी ली। इस दौरान ग्रामीणों के सहयोग से तीनों को बाहर निकाला गया और स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर काजिम खान ने अंजली कुमारी और कलावतिया देवी को मृत घोषित कर दिया। जबकि सिखा कुमारी का इलाज चल रहा है।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.