त्योहारों को लेकर प्रशासन की तैयारी तेज, नगर थाना में शांति समिति की बैठक
आयोजित,सुरक्षा व सुविधाओं पर बनी रणनीति

आगामी ईद पर्व को लेकर नगर थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता डीएसपी मुख्यालय नीरज कुमार सिंह ने की, जिसमें शहर के कई गणमान्य लोग शामिल हुए।
बैठक में ईद के दौरान शांति-व्यवस्था बनाए रखने और सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान उपस्थित लोगों ने साफ-सफाई, बिजली, पेयजल और सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग रखी।


इस पर डीएसपी नीरज कुमार सिंह ने कहा कि ईद के मौके पर शहर के जिन स्थानों पर नमाज अदा की जाएगी, वहां पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। उन्होंने बताया कि भीड़ को देखते हुए पुलिस-प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहेगा, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।
बैठक में नगर थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह, सीआई मनोज कुमार सिंह, एएसआई प्रमोद प्रसाद, वार्ड पार्षद रंजीत यादव, उज्वल साव, मुन्ना रजवार, इम्तियाज अहमद, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि हब्लू गुप्ता, सैफ अली गुड्डू, मो. चामो, मदन विश्वकर्मा, रितेश पांडे, इरशाद अहमद वारिस समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
