तीन दिवसीय गिरिडीह जिला बैडमिंटन टूर्नामेंट की हुई शुरूआत, मंत्री सुदिव्य कुमार ने किया उद्घाटन
कहा कि गिरिडीह के प्रतिभागी खेल के क्षेत्र में करते रहे है उत्कृष्ट प्रदर्शन

गिरिडीह। नवजीवन नर्सिंग होम के सौजन्य से स्थानीय इंडोर बैडमिंटन स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय जिला बैडमिंटन टूर्नामेंट की शुरूआत शुक्रवार को भव्य रूप से की गई। सूबे के खेल मंत्री सुदिव्य कुमार ने विधिवत् रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। तीन दिनों तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में विभिन्न आयु वर्ग के लगभग 250 खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।



टूर्नामेंट को संबोधित करते हुए मंत्री सुदिव्य कुमार ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल के क्षेत्र में गिरिडीह के प्रतिभागी काफी शानदार प्रदर्शन करते रहे है। कहा कि ऐसे आयोजन जिले में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ-साथ युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर प्रदान करते हैं। कहा कि खिलाड़ियों के लिए जल्द ही सरकार की ओर से गिरिडीह जिले में बेहतर व्यवस्था की जायेगी। वहीं जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष दिनेश यादव ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल केवल जीत-हार का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, समर्पण और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने का सशक्त मंच है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन और सफलता के लिए शुभकामनाएं दी।

उद्घाटन समारोह में उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी, नगर आयुक्त विजय सिंह बिरुवा, महापौर प्रमिला मेहरा, वन पदाधिकारी मनीष तिवारी, जिला खेल पदाधिकारी अर्जुन बरला, जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष दिनेश यादव, नवजीवन नर्सिंग होम की निदेशक डॉ. स्वाति बगड़िया, उपाध्यक्ष डॉ. शैलेन्द्र चौधरी, सचिव नागेंद्र कुमार, सुनील मोदी, झामुमो के नगर मंत्री रॉकी सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। वहीं प्रतियोगिता के सफल आयोजन में पप्पू कुमार, रोहित श्रीवास्तव, विकास कुमार सहित आयोजन समिति के सभी सदस्य योगदान दें रहे है।

