Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

तिसरी पहुंचा मरांग बुरु सरना धोरोम एभेन सागाड आदिवासी जन जागृति रथ

अदिवासी समाज में जागरूकता लाने के लिए गांव गांव कर रहे है भ्रमण

0 897

गिरिडीह : जैनियो के पवित्र स्थल पारसनाथ से चलकर मरांग बुरु सरना धोरोम एभेन सागाड नामक आदिवासी जन जागृति रथ शुक्रवार को तिसरी पहुंचा। तिसरी प्रखंड के पुराना ब्लॉक के सामने पहुंचे जन जागृति रथ के पहुंचने पर आदिवासी संथाल सुसांत बेसी के केंद्रीय सचिव अरबिंद मुर्मू के नेतृत्व में गांव की सैकड़ों महिलाओं व पुरुषों ने आदिवासी रीति रिवाज से स्वागत किया। इसके बाद बुटबरिया रोड के बगल में बूढ़ीथान में सभी आदिवासी महिला पुरुष ने विधि विधान से पूजा की। इस दौरान मांदर की थाप पर गांव की युवती, महिला एवं पुरुष ने संथाली गीत गाते हुए नृत्य प्रस्तुत किया।

मौके पर जन जागृति रथ के साथ आए जिला कमिटी के उपाध्यक्ष बुधन हेंब्रम ने कहा कि हमलोग का मुख्य उद्देश्य दिनों दिन आदिवासी समाज के मिटते अस्तित्व को बचाना है। आदिवासी समाज का जहां जहां धर्म स्थान है वहां पर दूसरे धर्म के लोग कब्जा कर रहे है। पारसनाथ तीर्थ स्थल को जैन समुदाय के लोग जबरन अपना बता रहे है जो कभी जैन समुदाय का था ही नहीं।

sawad sansar

वहीं आदिवासी संथाल सुसांत बेसी के केंद्रीय सचिव अरविंद मुर्मू ने कहा कि जन जागृति रथ तिसरी प्रखंड पहुंचा है जो गांव गांव जाकर आदिवासी समाज को जागृत करेंगा। उन्होंने कहा कि कुछ लोग आदिवासी भाइयों को कुछ लालच एवं नाना प्रकार के प्रलोभन देकर दूसरे धर्म में धर्मातरण करा रहे है। आदिवासी समाज के लोग उनके प्रलोभन में नही फसेंगे और अपने धर्म को छोड़कर दूसरे धर्म को नही अपनायेंगे।

मौके पर महिला मोर्चा की अध्यक्ष संलिता मुर्मू, गंगा राम टुडू, अविनाश हंसदा, महेश टुडू, मुकेश हंसदा, बजरंगी मुर्मू, रमेश मुर्मू आदि सैकड़ों महिला पुरुष मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.