Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

टुंडी रोड पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, धनबाद ले जाने के दौरान मौत

0 5

गिरिडीह : नगर थाना क्षेत्र के टुंडी रोड पर बुधवार की रात हुए सड़क हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान बेंगाबाद थाना क्षेत्र के बिराजपुर स्थित घोबन्नी निवासी मनोज कुमार यादव के रूप में हुई है।

परिजनों के अनुसार मनोज कुमार यादव पेशे से ड्राइवर थे। बुधवार को वह माल ढुलाई के सिलसिले में चाइना मोड़ गए थे। वहां ट्रक में माल लोड नहीं हो पाने के कारण वह बाइक से वापस अपने घर लौट रहे थे। बताया गया कि तिरंगा चौक पार करने के कुछ देर बाद टुंडी रोड पर किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया।

sawad sansar

हादसे में मनोज गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों और नगर थाना पुलिस की मदद से उन्हें तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया। हालांकि, धनबाद ले जाने के दौरान रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

इधर, हादसे की सूचना मिलते ही परिजन सदर अस्पताल पहुंचे। मनोज की मौत की खबर से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। बताया गया कि मृतक अपने पीछे पत्नी, दो बेटियों और एक बेटे को छोड़ गए हैं।

अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी पुलिस

घटना के बाद नगर थाना पुलिस ने दुर्घटना के कारणों और अज्ञात वाहन का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है। पुलिस दुर्घटनास्थल के आसपास की दुकानों और प्रतिष्ठानों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। पुलिस का प्रयास है कि फुटेज के आधार पर हादसे में शामिल वाहन की पहचान की जा सके।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.