Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार दिल्ली रवाना

इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर 2025 में झारखंड पवेलियन का करेंगे उद्घाटन

0 509

गिरिडीह। गिरिडीह से शुक्रवार की सुबह बोड़ो स्थित हवाई अड्डा से झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर 2025 में झारखंड पवेलियन में शामिल होने के लिए दिल्ली रवाना हुए। वे इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर 2025 में झारखंड पवेलियन का उद्घाटन करेंगे। इस अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में झारखंड की समृद्ध कला, संस्कृति, उद्योग, खनिज संपदा, हस्तशिल्प और आत्मनिर्भरता की दिशा में किए जा रहे नवाचारों को प्रदर्शित किया जाएगा। मंत्री सुदिव्य कुमार के नेतृत्व में झारखंड पवेलियन इस वर्ष विशेष आकर्षण का केंद्र रहने वाला है।

बोड़ो हवाई अड्डा से दिल्ली रवाना होने से पूर्व मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा कि यह अवसर झारखंड के लिए सम्मान और गर्व का विषय है। अंतरराष्ट्रीय मंच पर राज्य की पहचान और संभावनाओं को ओर अधिक मज़बूती मिलेगी। मेले में देश-विदेश के प्रतिनिधियों, निवेशकों और उद्यमियों के समक्ष झारखंड की विकास संभावनाओं को प्रस्तुत किया जाएगा, जिससे राज्य में निवेश और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.