Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

झारखंड छात्र मोर्चा ने मंत्री सुदिव्य कुमार से की मुलाकात, 12वीं स्क्रूटनी और कंपार्टमेंटल में देरी से होने वाले परेशानी से कराया अवगत

जैक द्वारा 12वीं स्क्रूटनी और कंपार्टमेंटल कराने की पहले करने की मांग

0 17

गिरिडीह। झारखंड छात्र मोर्चा का एक प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को सूबे के उच्च शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार से मुलाकात की और झारखंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा 12वीं की स्क्रूटनी का रिजल्ट समय पर जारी न करने और कंपार्टमेंटल परीक्षा की तारीखें घोषित न होने पर चिंता व्यक्त करते हुए ज्ञापन सोंपा।

इस दौरान मोर्चा के जिला अध्यक्ष अभय कुमार सहित अन्य प्रतिनिधियों ने कहा कि अब तक झारखंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा न ही 12वीं की स्क्रूटनी का रिजल्ट जारी किया गया है और न ही कंपार्टमेंटल परीक्षा की तारीखें घोषित की गई है। जिससे छात्राओं का एक साल बर्बाद हो जाएगा। उन्हें कहीं नामांकन मिलने में मुश्किल होगी। उन्होंने मंत्री से मांग करते हुए कहा कि जैक द्वारा इंटरमीडिएट कम्पार्टमेंट एवं स्क्रूर्टिनी का परिणाम अविलंब जारी किए जाने की पहल की जाये और सभी विश्वविद्यालय और महाविद्यालय को निर्देश किया जाए कि छात्र-छात्राएं के लिए परिणाम जारी होने तक नामांकन की विशेष व्यवस्था की जाये तो छात्रों के हीत में बेहतर होगा।

sawad sansar

वहीं, जिला सचिव विशाल झा ने जोर देकर कहा कि कंपार्टमेंट की वजह से जिन छात्रों का एडमिशन रुका है, उन्हें कॉलेज में दाखिला दिलाने के लिए मोर्चा हर संभव प्रयास करेगा ताकि उन्हें 1 साल का इंतजार न करना पड़े। मौके पर जिला उपाध्यक्ष रोहित मंडल, रौनक मिश्रा, जिला संगठन मंत्री बिट्टू कुमार, जेबा नाज़, अंकित कुमार, जिला सह सचिव डब्ल्यू यादव, राज पांडे, रोहित गुप्ता, खुशबू कुमारी, रंजन वर्मा, सागर सहित कई छात्र-छात्राएं मौजूद थी।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.